Kartavya Path: बदल रहा है राजपथ का नाम, TMC सांसद महुआ मोइत्रा नाराज

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (11:31 IST)
नई दिल्ली। NDMC ने 7 सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है। इसमें राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को परिषद के सामने रखा जाएगा। यह बैठक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कर्तव्यपथ करने के उद्देश्य से ही बुलाई है। कांग्रेस ने राजपथ का नाम बदलने का समर्थन किया है वहीं तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा इस पर नाराज दिखाई दे रही है।
 
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, यह क्या हो रहा है? क्या भाजपा ने हमारी संस्कृति को बदलने का अपना एक मात्र कर्तव्य बना लिया है। क्या उनके महापाप और पागलपन में हमारी विरासत का इतिहास फिर से लिखा जाएगा?
 
<

ऐयरपोर्ट की सुरक्षा निजी सुरक्षा गार्ड करेंगे लेकिन आर॰एस॰एस॰ मुख्यालय की सुरक्षा सी॰आई॰एस॰एफ़॰ करेगी। वाह मोदी जी वाह pic.twitter.com/TEBFQsxaRV

— Pawan Khera (@Pawankhera) September 6, 2022 >वहीं दूसरी तरफ पार्टी के ही नेता मिलिंद देवड़ा ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कार्तव्य पथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का उपयुक्त नाम है।

<

Kartavya Path is an apt name for a road that leads to the temple of the world’s largest democracy.

May it serve as a reminder to public servants everywhere that dharma & duty are the bedrock of public service.

— Milind Deora | मिलिंद देवरा ☮ (@milinddeora) September 5, 2022 >इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरा मार्ग और क्षेत्र कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा। ब्रिटिश काल में राजपथ को किंग्सवे कहा जाता था।
 
मोदी सरकार ने इससे पहले भी अनेक मार्गों के नाम बदलकर जन-केंद्रित नाम रखे। साल 2015 में रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया, जहां प्रधानमंत्री आवास है।
 
साल 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया गया। साल 2017 में डलहौजी रोड का नाम दाराशिकोह रोड कर दिया गया। अकबर रोड का नाम बदलने के भी अनेक प्रस्ताव आए हैं, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More