Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर ने उठाए हिंदू धर्म की उत्पत्ति पर सवाल?

हमें फॉलो करें g parameshwara
हुबली , बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (12:14 IST)
Karnataka minister on hindu dharma : कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर (G Parameshwara) द्वारा हिंदू धर्म की उत्पत्ति को लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का जन्म कब हुआ और इसकी शुरुआत किसने की यह आज भी एक सवाल है। 
 
जी. परमेश्वर ने कहा कि विश्व के इतिहास में अनेक धर्मों का उदय हुआ है। जैन और बौद्ध धर्म का जन्म यहीं हुआ। हिंदू धर्म का जन्म कब हुआ और इसकी शुरुआत किसने की यह आज भी एक सवाल है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे देश में बौद्ध और जैन धर्म की उत्पत्ति का इतिहास है। इस्लाम और ईसाई धर्म हमारे देश में विदेश से आए। दुनिया के सभी धर्मों का सारांश मानव जाति का कल्याण करना है।
 
कर्नाटक भाजपा विधायक सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा कि जी. परमेश्वर वामपंथ के प्रभाव में हैं। वे हमारे देश भारत की संस्कृति, परंपरा को नष्ट करना चाहते हैं। उन्हें अहसास होना चाहिए कि इस तरह का अहंकार उनके लिए अच्छा नहीं है। वे एक पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। अगर उनमें कोई साहस, स्पष्टता है तो अन्य धर्मों के बारे में बोलें। अगर वे खुश नहीं हैं तो अपना धर्म छोड़कर कहीं और चले जाएं।
 
इससे पहले तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू के बुखार से की थी और कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। उदयनिधि के बयान पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीमच में जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव का मणिपुर कनेक्शन, बोले गृहमंत्री, कमलनाथ पहले ही दे चुके थे इशारा