कर्नाटक के 865 गांवों में महाराष्‍ट्र की स्वास्थ्‍य बीमा योजना, मचा बवाल

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (15:54 IST)
बेंगलुरू। महाराष्ट्र सरकार द्वारा कर्नाटक के 865 गांवों तक अपनी स्वास्थ्य योजना के लाभ का विस्तार करने संबंधी आदेश पर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई खासे नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे वापस न लेने पर महाराष्ट्र को जवाबी कार्रवाई का सामना करना होगा।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद पहले से ही चल रहा है।
 
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा कि महाराष्ट्र ने जो किया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर इसे तत्काल वापस नहीं लिया गया तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।
 
बोम्मई ने सिलसिलेवार ट्वीट कर आरोप लगाया कि कर्नाटक के सीमाई गांवों के लोगों को बीमा मुहैया कराने के नाम पर महाराष्ट्र सरकार उनसे यह घोषणापत्र ले रही है जिसमें कहा गया है कि वे महाराष्ट्र के अंतर्गत आते हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है। अगर महाराष्ट्र सरकार का यह आचरण जारी रहा तो कर्नाटक सरकार भी महाराष्ट्र के सीमावर्ती हिस्से में रहने वाले कन्नड़ लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसी ही बीमा योजना लागू करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की ओर से सोमवार को एक सरकारी संकल्प जारी किया गया जिसमें 'महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना' का लाभ कर्नाटक के गांवों तक विस्तारित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि बेलगावी, कारवाड़, कलबुर्गी और बीदर की 12 तहसीलों के अंतर्गत आने वाले 865 गांव इस ‘‘योजना’’ में शामिल किए गए हैं।
 
बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद उच्चतम न्यायालय में है लेकिन महाराष्ट्र सरकार दोनों राज्यों के सीमाई इलाकों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक की सीमा के लोगों को बीमा योजना का लाभ देने संबंधी आदेश अनुचित आचरण की पराकाष्ठा है और यह दोनों राज्यों के संबंध खराब करने की कोशिश है।
 

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Faridabad : ससुर ने किया हत्या से पहले बहू से दुष्कर्म, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

दो नरों से हुआ चूहे का जन्म, धरे रह गए कुदरत के नियम, क्या गे कपल्स भी पैदा कर पाएंगे बच्चा

रतलाम में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में भरा पानी मिला डीजल, प्रशासन ने सील किया पेट्रोल पंप

कथावाचक विवाद पर काशी विद्वत परिषद का बड़ा बयान, सभी हिंदुओं को कथा का अधिकार

महाराष्‍ट्र में भाषा विवाद, हिंदी पर उद्धव को मिला राज ठाकरे का साथ, 5 जुलाई को मुंबई में प्रदर्शन

अगला लेख