तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बवाल, सड़क पर भाजपा

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (15:41 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि भारत राष्ट्र समिति के खिलाफ 'लीकेज एंड पैकेज' के आरोपों के कारण उसके तेलंगाना अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पार्टी ने कहा कि कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप 'आधारहीन' हैं और राज्य सरकार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया है।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता के. लक्ष्मण ने लोकसभा सदस्य कुमार की गिरफ्तारी को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे पर पार्टी के आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने दावा किया कि प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से राज्य में नौकरी चाहने वाले लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
 
मीडिया में छपी खबरों का हवाला देते हुए लक्ष्मण ने दावा किया कि प्रश्नपत्र लीक होने के मुद्दे के अलावा 'पैकेज' के मामले ने भी राज्य सरकार को बुरी तरह प्रभावित किया है। लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि यह पैकेज मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की कथित पेशकश है कि उनके पास भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी अभियान के वित्तपोषण के लिए पैकेज है यदि उन्हें इसका नेता चुना जाता है।
 
लक्ष्मण ने कहा कि सरकार अलोकप्रिय होती जा रही है। वह घोटालों में फंसी हुई है और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गैरकानूनी तरीके से संजय कुमार की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी का सहारा ले रही है औरअगर कुमार को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो भाजपा गुरुवार से राज्यव्यापी अभियान शुरू करेगी। संजय कुमार को बुधवार तड़के तेलंगाना में पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिसके बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More