Publish Date: Thu, 06 Feb 2020 (13:00 IST)
Updated Date: Thu, 06 Feb 2020 (13:13 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। बीएस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में 10 नए मंत्री शामिल किए गए। कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी, लेकिन विवादों की वजह से टलती जा रही थी।
खबरों के मुताबिक, आज बीएस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। जिसमें एसटी सोमशेखर (यशवंतपुर), जरकीहोली रमेश लक्ष्मण राव (गोकक), आनंद सिंह (विजयनगर), डॉ. के. सुधाकर (चिक्कबल्लापुर), एचए वासवराज, अरावली हेब्बर शिवारम (येलापुर), बीसी पाटिल (हिरेकरपुर), के. गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट), नारायण गौड़ा (कृष्णाराजापेट) और श्रीमंत बालासाहिब पाटिल (कागवाड) ने मंत्री पद की शपथ ली।
हालांकि इसमें सीपी योगेश्वर को मंत्री नहीं बनाया गया है। पिछले दिनों कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातचीत की थी।
फोटो सौजन्य : टि्वटर