suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौद्रिक नीति घोषणा से पहले सेंसेक्स में 125 अंक की तेजी

Advertiesment
Bombay Stock Exchange
मुंबई। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों के दम पर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 125.32 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,267.98 अंक पर चल रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 46.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,135.35 अंक पर चल रहा था। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 0.87 प्रतिशत की बढ़त लेकर 41,142.66 अंक पर और निफ्टी 0.91 प्रतिशत की मजबूती लेकर 12,089.15 अंक पर बंद हुआ था।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 248.94 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। घरेलू संस्थागत निवेशक भी 262.75 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार रहे। कारोबारियों के अनुसार, रिजर्व बैंक इस बार नीतिगत दरों को यथावत रख सकता है तथा आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए नीतिगत रुख को उदार बनाए रख सकता है।

इसके अलावा वैश्विक बाजारों की तेजी ने घरेलू बाजारों की मदद की। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में चल रहा था। बुधवार को वाल स्ट्रीट भी तेजी में बंद हुआ था। इस बीच ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 56.19 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘बुशफायर चैरिटी मैच’ में शेन वॉर्न के स्थान पर गिलक्रिस्ट कप्तानी करेंगे जानिए क्यों?