कंझावला कांड का छठा आरोपी 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (01:22 IST)
नई ‍दिल्ली। कंझावला कांड यानी अंजलि की संदिग्ध मौत को लेकर नित नई जानकारियां सामने आ रही हैं। युवती को कार से टक्कर मारे जाने के बाद लगभग दो घंटे तक सड़क पर घसीटने के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया है, वहीं राजधानी की ही एक अदालत ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने आशुतोष को दिन में गिरफ्तार कर लिया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा पांच दिन की रिमांड मांगे जाने के बाद 3 दिन की हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी।
 
अंजलि सिंह (20) की मौत के आरोपी 5 लोगों ने आशुतोष से कार कथित तौर पर ली थी। पहले गिरफ्तार किए गए लोगों में दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल शामिल हैं।
 
गौरतलब है कि कंझावला में रविवार की तड़के अंजलि की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को लगभग 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई। घटना में युवती की मौत हो गई थी। अदालत ने बृहस्पतिवार को पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि चार दिन के लिए बढ़ा दी थी। (एजेंसी/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख
More