कौन हैं कमल रणदिवे जिनके लिए गूगल ने बनाया डूडल?

Webdunia
सोमवार, 8 नवंबर 2021 (17:56 IST)
देश में महिलाओं के अधिकारों के लिए यूं तो कई लोगों ने योगदान दिया है, लेकिन डॉ कमल रणदिवे का नाम इसमें सबसे आगे है। शायद यही कारण है कि गूगल ने भी उन्‍हें लेकर डूडल बनाया है।

दरअसल, डॉ रणदिवे ने अपने व्यवसायिक सफलता को भारतीय महिलाओं की समानता के लिए विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में लगाने का काम किया। भारतीय जैविकचिकित्सकीय शोधकर्ता के रूप में उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।

डॉ रणदिवे भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ की संस्थापक सदस्य थीं। उनके चिकित्सा में उल्लेखनीय शोधकार्य के लिए उन्हें पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

गूगल ने उन्‍हें सम्मानित करने के लिए आज का गूगल डूडल समर्पित किया है। गूगल ने आज का डूडल डॉ कमल रणदिवे के लिए बनाया है जो बायोमेडिकल शोधकर्ता थीं, जिन्हें कैंसर के विशेष शोधकार्य के लिए जाना जाता है।
वे भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ की भी संस्थापक सदस्य थीं। आज पद्मभूषण से सम्मानित डॉ रणदिवे का 104वां जन्मदिन है।

डॉ रणदिवे का जन्म 8 नवंबर 1917 को पुणे में हुआ था। उनके पिता दिनकर दत्तात्रेय समर्थ बायोलॉजिस्ट थे और पूणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में पढ़ाया करते थे। पिता ने कमल की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया। उनकी शिक्षा पुणे में हुजूरपागा के गर्ल्स स्कूल में हुई थी।

पिता चाहते थे कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई करें और उनकी शादी एक डॉक्टर से हो, लेकिन कमल ने फर्ग्यूसन कॉलेज में ही जीवविज्ञान के लिए बीएससी की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पूणे के कृषि कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने जेटी रणदिवे से विवाह किया जो पेशे से गणितज्ञ थे।

विवाह के बाद कमल मुंबई आ गईं जहां, उन्होंने टाटा मेमरियल हॉस्पिटल में काम किया। और बांबे यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई भी की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख
More