Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Jammu Kashmir News : राजौरी में LoC पर रहस्यमयी विस्फोट में सेना का अफसर और जवान शहीद, 3 जवान घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu and Kashmir

सुरेश एस डुग्गर

, शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (20:41 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से सटे राजौरी जिला के नौशहरा सेक्टर में एलओसी के पास रहस्यमयी परिस्थितियों में हुए विस्फोट में भारतीय सेना का एक अफसर और एक जवान शहीद हो गया है। तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए कमान अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है।  
 ALSO READ: दिवाली का 5 दिनी उत्सव इस तरह मनाएंगे तो खुशी मिलेगी, परेशानी से बच जाएंगे, जानिए 5 खास बातें
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को नौशहरा के कलाल सेक्टर में एलओसी के समीप रहस्यमयी विस्फोट हुआ। इसमें सेना के लेफ्टिनेंट रैंक का अधिकारी और 4 जवान घायल हो गए हैं। घायलों जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उधमपुर स्थित सेना के कमान अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों जवानों की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में ही शहीद हो गए। लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे। सिपाही मंजीतसिंह पंजाब के बठिंडा के सिरवेवाला के रहने वाले थे।
Jammu and Kashmir
सूत्रों के मुताबिक विस्फोट किस चीज से हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। नौशहरा सेक्टर के कलाल इलाके में जिस जगह यह हादसा हुआ है, सूत्रों के मुताबिक वहां पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में जवान लगे हुए थे।
 
हालांकि विस्फोट और उसके नतीजे में घायल व शहीद होने वाले अफसर व जवान के प्रति सेना की ओर से समाचार भिजवाए जाने तक कोई आधिकारिक वक्तव्य जारी नहीं किया गया था और न ही इसकी पुष्टि की गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस के साथ जाने की खबरों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाया फुलस्टॉप, कही यह बड़ी बात...