Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 (09:34 IST)
Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 (11:54 IST)
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान एसपीओ रशपाल कुमार, बेल्ट नंबर 65, आयु 45 वर्ष और एसपीओ बॉबी चंद, बेल्ट नंबर 920, आयु 57 वर्ष के रूप में हुई है।
आर्मी कैंप की तरफ जाते समय हुए गायब
दोनों जवान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का हिस्सा थे। वे कियार दच्छन से अपर रिज देहरना के इंदरवन इलाके में बसनान में तैनात भारतीय सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम को रिलीव करने के लिए निकले थे।
वे कियार कैंप से ढारना-मारवाह स्थित सेना की चौकी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन तय समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती कुछ घंटों तक उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों के नंबर पूरी तरह से बंद हो गए।
सुरक्षा बलों का व्यापक तलाशी अभियान जारी
जवानों के इस तरह अचानक लापता होने और उनके मोबाइल बंद मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने मिलकर एक संयुक्त और व्यापक तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू किया।
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मिला
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मिला है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास लालफमकिमा इलाके के खेतों से एक 'डीजेआई मैट्रिस 300' ड्रोन बरामद किया। इससे पहले, रात के समय वहां किसी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आधी रात के आसपास, BSF की 101 बटालियन वाले इलाके में नीली और लाल बत्तियां टिमटिमाता हुआ एक संदिग्ध ड्रोन मंडराते हुए देखा गया था। नंदपुर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को इस संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचित किया गया था, हालांकि सिस्टम को वहां किसी ड्रोन की मौजूदगी का पता नहीं चला। इसके बाद, बीएसएफ ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान, सुबह करीब 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 700-800 मीटर अंदर खेतों से एक 'डीजेआई मैट्रिस 300' ड्रोन बरामद किया गया। ड्रोन को कब्जे में ले लिया गया है और बाद में इसे आगे की जांच के लिए पलोरा स्थित फ्रंटियर मुख्यालय भेज दिया गया।
About Writer
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।....
और पढ़ें