Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

Advertiesment
search operation
कुलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। किश्तवाड़ के मारवाह स्थित देहरना जंगल इलाके में संदिग्ध फायरिंग के बाद दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। दोनों जवानों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है। ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल
 

आर्मी कैंप की तरफ जाते समय हुए गायब

लापता जवानों की पहचान ऋषिपाल और बॉबी चंद के रूप में हुई है, जो स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का हिस्सा हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों जवान कियार दच्छन से अपर रिज देहरना के इंदरवन इलाके में बसनान में तैनात भारतीय सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम को रिलीव करने के लिए निकले थे। वे कियार कैंप से ढारना-मारवाह स्थित सेना की चौकी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन तय समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे।
 
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती कुछ घंटों तक उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों के नंबर पूरी तरह से बंद हो गए।
 

सुरक्षा बलों का व्यापक तलाशी अभियान जारी

जवानों के इस तरह अचानक लापता होने और उनके मोबाइल बंद मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। इसके तुरंत बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने मिलकर एक संयुक्त और व्यापक तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू कर दिया है।
 
लापता जवानों का सुराग लगाने और उनके गायब होने के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए दुर्गम पर्वतीय वन क्षेत्रों तथा आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की टीमों को तैनात कर दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला