CAA : हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों की जानकारी देने वालों को 1 लाख का नकद इनाम

Webdunia
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (10:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों की जानकारी देने वालों को 1 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।
 
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने 1,00,000 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। यह इनाम न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी हिंसा में वांछित अज्ञात लोगों की सूचना या सुराग देने वालों को मिलेगा। पुरस्कार की मियाद तब तक लागू रहेगी, जब तक कि अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, जो जान-बूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक हुई हिंसा के मामले में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में 16 दिसंबर को दंगा, आगजनी, अवैध रूप से एकत्र होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 
आधिकारिक आदेश के मुताबिक आरोपियों के बारे में सूचना मिलने पर उसे तत्काल पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) या पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) को भेजा जा सकता है। आदेश के मुताबिक पुलिस आयुक्त के फैसला लेने का अधिकार सुरक्षित है कि पुरस्कार किसे और कई दावेदार होने पर किस अनुपात में दिया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

कन्नड़ एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 14kg से ज्‍यादा सोना जब्‍त, कर्नाटक DGP की सौतेली बेटी हैं

ट्रंप को झटका देने की तैयारी में भारत, चीन की उड़ जाएगी नींद, SU-57 फाइटर जेट के बाद रूस का एक और धमाकेदार ऑफर

PM मोदी बोले- भारत बनेगा 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था

जीआईएस भोपाल से ग्लोबल हुआ प्रदेश का स्टार्ट-अप इको सिस्टम : CM ड़ॉ. मोहन यादव

LIVE: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन से लोगों में फैली दहशत

अगला लेख
More