Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

Intel India के पूर्व चीफ अवतार सैनी की हादसे में मौत, साइक्‍लिंग के दौरान कैब ने दूर तक घसीटा

हमें फॉलो करें avtar saini

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (16:56 IST)
Photo: Social media
  • पहले टक्‍कर मारी, फिर दूर तक घसीटा, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
  • हेलमेट पहन रखा था, बावजूद गंभीर चोट के कारण हो गई मौत
  • सुबह साइक्‍लिंग के दौरान मारी थी कार ने टक्‍कर
Avtar Saini: इंटेल इंडिया के पूर्व चीफ अवतार सैनी की मुंबई में एक हादसे में मौत हो गई। वे सुबह सुबह साइक्‍लिंग कर रहे थे। ठीक इसी दौरान एक कैब चालक ने उन्‍हें जोरदार टक्‍कर मार दी। हादसे के बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है। बता दें कि उनकी पत्नी की 3 साल पहले ही मौत हो गई थी। उनकी उम्र महज 68 साल थी और वे स्वस्थ और सेहतमंद थे।

अवतार सैनी के बेटे और बेटी अमेरिका में रहते हैं। वे अगले माह अपने बच्चों से मिलने वाले थे। लेकिन इससे पहले ये हादसा हो गया है। वे चेंबूर इलाके में अकेले रहते थे।

साइकिल चला रहे थे : जानकारी के मुताबिक इंटेल इंडिया के पूर्व चीफ अवतार सैनी बुधवार सुबह करीब 05 बजे नेरूल क्षेत्र में पाम बीच पर साइकिल चला रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी ने जोरदार टक्कर मार दी। उनकी साइकिल भी टैक्सी में फंस गई थी। इस कारण वे काफी दूर तक घसीटाते हुए गए। इस दौरान वे हेलमेट पहने हुए थे। लेकिन इसके बावजूद भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। उन्हें तुरंत नजदीक स्थित अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी : दुर्घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी टैक्सी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अवतान सैनी के निधन पर इंटेल इंडिया के अध्यक्ष गोकुल वी सुब्रमण्यम ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा क उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें पूर्व कंट्री मैनेजर और इंटेल साउथ एशिया के निदेशक अवतार सैनी के निधन पर गहरा दु:ख हुआ है। अवतार ने भारत में इंटेल आर एंड डी सेंटर की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। अवतार को एक प्रोलिफिक इनवेंटर और शानदार लीडर औश्र वैल्यूएवल मैनेजर के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।

कौन थे अवतार सैनी : अवतार सैनी 1982 से 2004 तक इंटेल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रहे, उन्होंने इंटेल 386 और इंटेल 486 सहित पॉपुलर पेंटियम प्रोसेसर सहित कई प्रोसेसर डिजाइन करने में सहायता की थी।
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेख शाहजहां सस्पेंड, अब हिमंत बिस्वा सरमा, बृजभूषण शरण सिंह और अजय मिश्रा टेनी को पार्टी से बाहर निकाले BJP