इंडिगो के विमान के पहिए में आई बड़ी खराबी, खींचकर आगे ले जाया गया...

Webdunia
रविवार, 23 सितम्बर 2018 (22:44 IST)
नई दिल्ली। कोलकाता से चेन्नई आ रहे इंडिगो के एक विमान में 22 सितंबर को चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी आ गई। शाम को चेन्नई में उतरने वाले ए-320 विमान के अगले पहिए में समस्या आ गई जिसके चलते उसे बाद में खींचकर आगे ले जाया गया।
 
 
चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि इंडिगो के एक विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली में परेशानी आ गई थी लेकिन यह पूरे सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया था।
 
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि उसकी 6ई-3326 उड़ान में इंजन की कोई समस्या नहीं आई। विमान के लैंड होने के बाद उसके तीन हाइड्रोलिक में से एक खराब हो गया जिससे स्टीयरिंग व्हील प्रभावित हुआ। मानक परिचालन नियमों के अनुसार विमान को खींचकर पार्किंग तक ले जाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More