suvichar

अगले साल मार्च से होगी नए रेलकर्मियों की तैनाती शुरू

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (22:08 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे तकरीबन 90,000 पदों के लिए सितंबर में परीक्षाएं आयोजित करना आरंभ करेगी और दिसंबर तक लिखित परीक्षा पूरी करके अगले साल मार्च तक उनकी तैनाती शुरू कर देगी।
 
रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के 26,502 पदों और लेवल वन यानी पुरानी पद्धति के ग्रुप 'डी' के 62,907 पदों पर कुल 2 करोड़ 37 लाख 34,833 आवेदन मिले हैं जिनकी तेजी से छंटाई चल रही है। आवेदनों को 3 स्तरों पर जांचा जा रहा है। आवेदनों की जांच का काम अगले सप्ताह 10 जुलाई के आसपास तक पूरा हो जाने की उम्मीद है और उसके बाद बीस रेलवे भर्ती बोर्ड अपनी अपनी वेबसाइटों पर परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर देंगे।
 
सूत्रों के अनुसार छंटाई के बाद लिखित परीक्षा कराने की एजेंसी को अनुबंधित करने की कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में रेलवे भर्ती बोर्डों के अधिकारियों की निगरानी में सभी सुरक्षा प्रबंधों के साथ परीक्षा कराई जाएगी। ये परीक्षा कम्प्यूटर के माध्यम से होगी, जो एक एकीकृत सर्वर से जुड़े होंगे।
 
उन्होंने बताया कि ग्रुप 'डी' के लिए 62,907 पोस्टों के लिए पहले भर्ती प्रकिया स्थानीय स्तर पर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाती थी लेकिन इस बार इसको राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
 
सूत्रों के अनुसार सितंबर से परीक्षाएं आरंभ हो जाएंगी, जो दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। लिखित परीक्षा के परिणाम परीक्षाएं समाप्त होने के तुरंत बाद घोषित किए जाएंगे। बाद में सहायक लोको पायलट एवं तकनीशियनों के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षण और मेडिकल परीक्षण होगा। सूत्रों का कहना है कि मार्च 2019 से चयनित लोगों की तैनाती शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे भर्ती अभियान में ज्यादातर पद संरक्षा श्रेणी के हैं। एक मोटे अनुमान के मुताबिक रेलवे में निकाले गए पदों की वजह से रेल मंत्रालय पर 3 से लेकर 4 हजार करोड़ रुपए सालाना का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
 
ग्रुप 'डी' के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल और आईटीआई रखी गई है, वहीं मासिक न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए होगा। इसमें 7वें वेतन आयोग के मुताबिक अन्य भत्ते देय होंगे। इन नौकरियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 31 साल तय की गई है। इसके अलावा आयु सीमा में अलग-अलग श्रेणियों के लिए छूट का प्रावधान भी हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख