भारतीय नौसेना ने ईरानी नौसैनिक को बचाया, पड़ा था दिल का दौरा

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (19:22 IST)
मुंबई। भारतीय नौसेना ने बुधवार को ईरान के एक नौसैनिक को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई अपतटीय क्षेत्र से सुरक्षित बचा लिया।
 
नौसेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, भारतीय नौसेना के एक एएलएच (आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर) ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे मुंबई में, आईएनएस शिकरा से उड़ान भरी। इस्लामिक ईरान गणराज्य की नौसेना ने एक ईरानी नौसैनिक के संबंध में चिकित्सीय आपात स्थिति का संदेश दिया था।
 
बयान में कहा गया कि मुंबई अपतटीय क्षेत्र में ईरानी नौसेना के पोत आईआरआई मकरान पर सवार ईरानी नौसैनिक को दिल का दौरा पड़ा था। इसमें कहा गया कि हेलीकॉप्टर की मदद से बीमार नौसैनिक और उसकी देखभाल करने के लिए दो अन्य को आईआरआई मकरान से सीधे नौसैन्य अस्पताल, आईएनएचएस अश्विनी पहुंचाया गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More