J&K : Rajouri encounter में 1 आतंकी ढेर, ऑपरेशन में आर्मी के डॉग केंट ने हैंडलर की जान बचाते दिया बलिदान

सुरेश एस डुग्गर
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (20:50 IST)
Rajouri encounter  : राजौरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सेना का एक जवान शहीद हो गया है। इसके अलावा एक पुलिस एसपीओ सहित 3 घायल हुए हैं। कालाकोट में चल रहे ऑपरेशन में आर्मी का डॉग भी बलिदान हो गया है। अपने हैंडलर की जान बचाते वक्त केंट की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह डाग अपने हैंडलर की जान बचाते समय बलिदान हो गया। बलिदान आर्मी डॉग का नाम केंट बताया गया। वह 6 साल का था।
 
आर्मी का ये डॉग भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था। यह भारी गोलीबारी की चपेट में आ गया। अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए इसने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
 
जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी और शुरुआती गोलाबारी मे सेना का एक जवान घायल हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसओजी ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ मे शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी में एक सुरक्षा जवान घायल हो गया, जबकि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : राजस्थान से बंगाल तक बारिश का असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

अगला लेख
More