आज है Indian Armed Forces Flag Day, जानें क्यों खास होता है ये दिन?

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (15:43 IST)
सैनिक देश की रक्षा करने वाले होते हैं। वे हमें हर खतरें से बचाते हैं। वे देश की अलग अलग सीमाओं में दिन रात तैनात होकर दुश्मन पर नजर रखते हैं, इसलिए हम अपने घरों में आराम से सो सकते हैं। इतना ही नहीं, वे देश के लिए शहीद तक हो जाते हैं और देश का गौरव बढाते हैं। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अब तक कई सैनिकों ने अपना बलिदान दे दिया।

ऐसे सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने के लिए हर साल 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और इसका महत्व।

क्यों है खास ये दिन?
सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Indian Armed Forces Flag Day 2022) देश के नाम आपना जीवन करने वाले दिव्यांग पूर्व सैनिकों, युद्ध में वीर गति प्राप्त किए हुए सैनिकों की विधवाओं, शहीदों के परिवार जनों की देखभाल करने के लिए मदद सुनिश्चित करता है और उनके प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रतिक है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस को मनाने के लिए, भारतीय सशस्त्र बलों की सभी तीन शाखाएं- भारतीय सेना (Indian Army), भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार के शो, कार्निवाल, नाटक और अन्य मनोरंजन के कार्यक्रमों की व्यवस्थता करती हैं। रेलवे स्टेशनों पर, स्कूलों में या अन्य स्थलों पर आज लोग आपको झंडे लिए मिल जाएंगे। आप चाहें तो उनसे झंडा खरीद कर इस नेक काम में अपना योगदान दे सकते हैं।

देश के सैनिक तीन मोर्चों पर सुरक्षा करते हैं। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) और भारतीय सेना (Indian Army)। देश को चारों तरफ से सुरक्षा कवच की तरह तैनात ये सैनिक हर वक्‍त दुश्‍मन पर अपनी नजर गढाए रखते हैं। तमाम सांप्रदायिक, राजनीति और सामाजिक सहमति और असहमति से दूर ये जांबाज सैनिक देश की सुरक्षा निस्‍वार्थ भाव से करते रहते हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal : ममता बनर्जी को राज्यपाल का आदेश, RG Kar मामले पर बुलाएं इमरजेंसी कैबिनेट बैठक

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

नरसंहार मामले को लेकर कश्मीरी पंडित संगठनों ने लिया यह बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : दिवाली से पहले आई बुरी खबर, इस साल भी पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध

Kolkata Doctor Case : SC ने पीड़िता के पोस्टमॉर्टम पर जताई यह चिंता, CBI और राज्‍य सरकार से मांगा जवाब

GST काउंसिल के बड़े फैसले : नमकीन, कैंसर की दवा के घटेंगे दाम, जानिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर क्या फैसला हुआ

Kolkata Doctor Case : वकील बोले- पीड़िता को न्याय दिलाना जरूरी, अस्पतालों में अनुचित प्रथाओं के आरोप भी गंभीर

NIA की चार्जशीट में खुलासा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन BJP ऑफिस पर करने वाला था ब्लास्ट ISIS

अगला लेख
More