पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान समेत 3 की मौत

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (16:50 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर की जा रही गोलीबारी के शनिवार को तीसरे दिन सेना के 1 जवान समेत 3 लोग मारे गए तथा 6 अन्य घायल हो गए।
 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 3 दिनों में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में अब तक 9 लोग मारे गए हैं तथा पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलीबारी में सेना का 1 जवान शहीद हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए सैनिक की पहचान सिपाही मनदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। वे पंजाब में संगरूर के आलमपुर गांव के रहने वाले थे।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के कृष्णा घाटी क्षेत्र में सुबह 8 बजकर 20 मिनट से छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई तथा बाद में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई गोलीबारी में 2 असैनिकों- कपूर आरएसपुरा के गौराराम (17) और अब्दुल्लियां के गौर सिंह (45) की मौत हो गई।
 
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरएसपुरा के सुचेतगढ़ सेक्टर में ऑक्ट्रॉय से चेनाब (अखनूर) तक के इलाके में शनिवार सुबह से गोलीबारी चल रही थी। आरएसपुरा सेक्टर में गोलीबारी रात 1.30 बजे रुक गई थी, लेकिन 4 घंटे बाद फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। परगवाल सेक्टर में भारी गोलीबारी और गोलाबारी में बीएसएफ का 1 जवान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
बीएसएफ जवाबी कार्रवाई कर रही है और अंतिम समाचार मिलने तक दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी चल रही थी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 1 जवान जम्मू में सीमापार से गोलाबारी में घायल हो गया। कांस्टेबल लल्लूराम को पास के अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। जवान बल की 14वीं बटालियन का है और उसे कानाचक थाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ कानून व्यवस्था बहाल करने की ड्यूटी में तैनात किया गया था। उसे मोर्टार का छर्रा लगा।
 
जहां बीएसएफ के 1 जवान और 1 किशोर लड़की की गुरुवार को मौत हो गई थी, वहीं पाकिस्तानी गोलीबारी में शुक्रवार को 2 असैनिकों, 1 बीएसएफ जवान और सेना के 1 जवान की मौत हो गई थी और 2 बीएसएफ कर्मियों समेत 40 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

शिरडी साईबाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

MP के मंत्री का बयान, बलात्कार के आरोपी को पैर में नहीं, सीने में गोली मारनी चाहिए थी

भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert

UP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, CM योगी ने दिए निर्देश, जानिए किन्‍हें मिलेगा लाभ...

अगला लेख
More