Publish Date: Wed, 15 Aug 2018 (11:00 IST)
Updated Date: Wed, 15 Aug 2018 (16:09 IST)
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर Google ने भी होमपेज पर स्वतंत्रता दिवस का गूगल डूडल बनाया है। इस खूबसूरत तस्वीर में भारत के तिरंगा को शामिल किया गया है। इस तस्वीर पर क्लिक करने पर India Independence Day सर्च रिजल्ट का पेज खुलता है। गूगल के होमपेज पर दिख रहे इस Google Doodle में देश की 'ट्रक आर्ट' की झलक देखने को मिलती है। ट्रक आर्ट यानी वो कला जो देश की सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर देखी जाती है।
भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाए गए डूडल में भारत का राष्ट्रीय पक्षी यानी दो मोर हैं। जिन्हें प्यार और सौहार्द का संदेश देते हुए दिखाया गया है। उनके दोनों तरफ बंगाल टाइगर और एक हाथी है। इसके अलावा गूगलल डूल में देश का राष्ट्रीय फूल यानी कमल को भी खिलते हुए देखा जा सकता है।
रंग-बिरंगे फूलों के साथ उगते हुए सूरज वाले इस डूडल में देश के राष्ट्रीय चिन्हों को देखा जा सकता है। गर्मियों में आने वाला फलों का राजा आम को भी गूगल डूडल में जगह मिली है। इसके अलावा नींबू और मिर्च भी गूगल डूडल में दिख रहा है। गूगल ने इस डूडल को देश की ट्रक आर्ट के लिए समर्पित किया है।