1 महीने में 11.73 लाख करदाताओं को मिला 15438 करोड़ रुपए से अधिक का रिफंड

Webdunia
बुधवार, 5 मई 2021 (21:57 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले माह अप्रैल में 11.73 लाख करदाताओं को 15,438 करोड़ रुपए से अधिक राशि लौटाई गई। इसमें से व्यक्तिगत आयकर मद में 11.51 लाख करदाताओं को 5,047 करोड़ रुपए लौटाए गए। वहीं कंपनी कर मामले में 21,487 करदाताओं को 10,392 करोड़ रुपए लौटाए गए।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से तीन मई, 2021 के बीच 11.73 लाख करदाताओं को 15,438 करोड़ रुपए लौटाए। हालांकि आयकर विभाग ने यह नहीं बताया कि लौटाई गई राशि किस वित्त वर्ष से संबंधित है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में विभाग ने 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपए लौटाए थे। यह 2019-20 में लौटाए गए 1.83 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले 43.2 प्रतिशत अधिक है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More