Hanuman Chalisa

MP : कोरोनाकाल में सरकार ने तय किए एंबुलेंस ‌के रेट, निजी अस्पतालों पर नकेल कसने के लिए 3 प्रमुख सचिव तैनात

विकास सिंह
बुधवार, 5 मई 2021 (21:33 IST)
भोपाल। कोरोना महामारी में एंबुलेंस सेवा देने के नाम पर जारी लूट-खसोट को रोकने के लिए अब सरकार ने प्रदेश में एंबुलेंस सेवा के लिए दरें निर्धारित कर दी हैं। अब शहरी क्षेत्र में 10 किलोमीटर के लिए 250 रुपए और इसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए 20 रुपए चार्ज होगा।
ALSO READ: अब भारत में भी एंटीबॉडी कॉकटेल से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, मिली मंजूरी
ग्रामीण क्षेत्र में 20 किलोमीटर तक के लिए 500 रुपए और इसके बाद प्रति किलोमीटर 20 रुपए का चार्ज लगेगा। गौरतलब है कोरोना महामारी के समय में लोगों को अस्पताल पहुंचाने के नाम एंबुलेंस वालों अनाप-शनाप पैसे वसूल रहे है,  वहीं कोरोना आपदाकाल में प्रदेश के निजी अस्पतालों में इलाज की निर्धारित दरों से ज्यादा राशि वसूले जाने की शिकायतों की जांच एवं कार्रवाई के लिए सरकार ने तीन प्रमुख सचिवों की समिति गठित कर दी है।

सरकार ‌के द्वारा तय राशि से अधिक लेने पर और अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर उसकी जांच करने तथा आवश्यक समाधान करने के लिये सरकार ने एक समिति गठित की है। समिति में प्रमुख सचिव संजय दुबे, प्रतीक हजेला और सचिव संजय गोयल को शामिल किया गया है। समिति शिकायतें मिलने और उनकी जांच कर कार्रवाई करेगी, वहीं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इस संबंध में जल्द ही अस्पताल संचालकों से भी चर्चा करेंगे।
ALSO READ: Indore : कलेक्टर मनीष सिंह के व्यवहार से दुखी होकर स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी ने दिया इस्तीफा
प्रदेश में निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों द्वारा चिकित्सा पर होने वाले व्यय के स्वत: घोषित पैकेजेस राज्य शासन के पोर्टल http:/sarthak.nhmmp.gov.in/covid में प्रदर्शित हैं। 
 
इसके साथ मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी इलाज की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कलेक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ाई बरतने को कहा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की तैयारी में मोहन सरकार, दिवाली से पहले हो सकता है एलान

मध्य पूर्व में 40 दिनों के बाद युद्धविराम की घोषणा का स्वागत

क्या पाकिस्तान में फिर आएगा मार्शल लॉ? 'मुनीर फैक्टर' और सीजफायर के बाद बढ़ी सेना की ताकत

अगला लेख