sawan somwar

आईएमएफ ने की आधार और डिजिटलीकरण की तारीफ

Webdunia
गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (16:33 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के डिजिटलीकरण तथा आधार की तारीफ करते हुए कहा है कि उसने डिजिटलीकरण में विकसित देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। आईएमएफ ने एशिया में डिजिटलीकरण के बारे में एक ब्लॉग में कहा है डिजिटलीकरण से सरकार के कामकाज में पादर्शिता आती है और उसकी दक्षता बढ़ती है।


'आधार' के साथ भारत का प्रयोग इसी का एक उदाहरण है। आधार दुनिया की सबसे बड़ी बायोमीट्रिक पहचान प्रणाली है जिसमें 120 करोड़ लोगों को 12 अंकों वाली विशिष्ट पहचान संख्या जारी की गई है। इस पहचान संख्या से कई सामाजिक कार्यक्रमों को जोड़ा गया है जिनमें रसोई गैस की सब्सिडी भी शामिल है।

उसने कहा है कि रसोई गैस की सब्सिडी को आधार से जोड़ने के बाद से फर्जी लाभार्थी या ज्यादा बार सब्सिडी लेने के मामले समाप्त हो गए हैं। इसके अलावा आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे सब्सिडी हस्तांतरित करने से अब पैसा डीलरों के पास नहीं जाता और इस प्रकार गरीबों को इसका बेहतर लाभ मिल रहा है। ब्लॉग में प्रशासन के डिजिटलीकरण के लिए भी भारत की तारीफ की गई है।

इसमें कहा गया है कि एशिया में कुछ देश डिजिटलीकरण की दिशा में बेहतर काम कर रहे हैं जबकि कुछ अन्य देश अभी पीछे हैं। भारत ने इस मामले में औसतन विकसित देशों को भी पीछे छोड़ दिया है जबकि चीन, श्रीलंका, इंडोनेशिया और थाईलैंड विकासशील देशों से आगे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं IAS मेधा रूपम, जिन पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, CEC से भी है कनेक्शन

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

अगला लेख