Hanuman Chalisa

Weather Prediction: IMD की चेतावनी, 3 माह कहर ढाएगी गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान

Webdunia
शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (08:34 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गर्मियों को लेकर अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को कहा कि पश्चिमोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने की उम्मीद है।
ALSO READ: Weather Prediction : फिर बदला मौसम का मिजाज, 3 दिन बारिश और ओले गिरने के आसार
विभाग ने कहा कि इस मौसम (मार्च से मई) में लू (हीट वेव) की स्थिति भी सामान्य से ज्यादा रहेगी। विभाग ने कहा कि कोर हीटवेव वाले क्षेत्रों में मार्च से मई 2020 के दौरान इस बात की संभावना 43 फीसदी ज्यादा है कि तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।
 
जिन इलाकों में लू का प्रकोप ज्यादा रहेगा, उनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके शामिल हैं।
 
पूर्वानुमान से संकेत मिलते हैं कि पश्चिमोत्तर, पश्चिम और मध्यभारत के साथ दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मार्च से मई के बीच औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में इस सीजन का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है।
 
विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरी अंदरुनी और तटीय कर्नाटक, आंध्रप्रदेश के रायलसीमा और केरल में तापमान के सामान्य से 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों में लगभग सामान्यअधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

अगला लेख