नए गृह सचिव होंगे IAS गोविंद मोहन, लेंगे अजय भल्ला की जगह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (22:07 IST)
Govind Mohan appointed Union Home Secretary : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी गोविंद मोहन को बुधवार को अजय कुमार भल्ला के स्थान पर केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया है। गोविंद फिलहाल संस्कृति मंत्रालय के सचिव हैं। वह गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
 
एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। गोविंद फिलहाल संस्कृति मंत्रालय के सचिव हैं। वह गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। आदेश में कहा गया है, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय में सचिव गोविंद मोहन, आईएएस (सिक्किम : 1989) को तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त करने को मंजूरी दी है।
ALSO READ: बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर एक्‍शन में गृह मंत्रालय, अमित शाह ने किया ये बड़ा फैसला
आदेश में कहा गया है, मोहन 22.08.2024 को अजय कुमार भल्ला, आईएएस (असम-मेघालय : 1984) का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके स्थान पर गृह मंत्रालय के सचिव का पदभार संभालेंगे। उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहन ने अक्टूबर 2021 में संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया था।
 
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बी.टेक और आईआईएम, अहमदाबाद से पीजी डिप्लोमा करने वाले अधिकारी मोहन ने सिक्किम सरकार में भी विभिन्न पदों पर काम किया है। केंद्रीय गृह सचिव का पदभार संभालने के बाद मोहन के लिए तत्काल चुनौती केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव कराना होगा।
ALSO READ: Alert : क्या आपके पास भी आया है सरकारी ऑफिस से ई-नोटिस, तो पढ़िए गृह मंत्रालय की एडवायजरी
उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार, जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर तक चुनाव कराए जाने हैं। मौजूदा गृह सचिव भल्ला ने बुधवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) के साथ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बलों की तैनाती पर चर्चा की थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More