Opposition meeting Live : I.N.D.I.A की बैठक के लिए मुंबई पहुंचे सोनिया गांधी और राहुल

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (16:10 IST)
I.N.D.I.A meet in mumbai: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) के 28 घटक दलों के नेताओं की दो दिवसीय बैठक हो रही है। बैठक से जुड़ी हर जानकारी...
 

04:12 PM, 31st Aug
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, 'अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि इस राज्य से 80 सांसद चुने जाते हैं। जिन लोगों ने जनता को धोखा दिया है, उन्हें वह वर्ष 2024 में सत्ता से बाहर करेगी। जो 2014 में आए थे, वह 2024 में चले जाएंगे।'

03:29 PM, 31st Aug
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस(INDIA) की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे।

12:14 PM, 31st Aug
INDIA गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, 'भारत की राजनीति बदल रही है। विपक्षी दल अब एकजुट हो गए हैं और वे इतने शक्तिशाली हैं कि वे भाजपा सरकार को हटा देंगे। मुंबई बैठक में एजेंडा तय होगा और समन्वय समिति की भी घोषणा होगी।'

10:44 AM, 31st Aug
देश की वित्तीय राजधानी के एक पंचसितारा होटल में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली इस बैठक में इस बार कुल 28 दल हिस्सा लेंगे जो बेंगलुरु में हुई पिछली बैठक के मुकाबले दो अधिक होंगे।

10:43 AM, 31st Aug
देश की वित्तीय राजधानी के एक पंचसितारा होटल में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली इस बैठक में इस बार कुल 28 दल हिस्सा लेंगे जो बेंगलुरु में हुई पिछली बैठक के मुकाबले दो अधिक होंगे।

10:42 AM, 31st Aug
गुरुवार शाम विपक्षी दलों के नेता होटल में जमा होंगे और फिर वहीं पर रात्रिभोज होगा। इस दौरान अनौपचारिक बातचीत होगी। इस रात्रिभोज का आयोजन शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा किया जा रहा है। बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह गठबंधन का ‘लोगो’ जारी किया जाएगा और फिर विपक्षी नेता औपचारिक बैठक करेंगे। शाम के समय ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेता एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

10:41 AM, 31st Aug
विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राजग का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे। उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीट बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

J&K Election : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए कई वादे...

J&K Election : चुनाव मैदान में उतरे 908 उम्मीदवारों में से 40 फीसदी निर्दलीय

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

अगला लेख
More