Hanuman Chalisa

हार्दिक का हमला, देश के चौकीदार क्या कर रहे हैं...

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (12:23 IST)
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मोदीजी के साथ एक बड़ा घोटाला कर दो ताकि देश की जनता को झटका ना लगे। उन्होंने सवाल किया कि देश के चौकीदार क्या कर रहे हैं?
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैंने सुना है की नीरव मोदी के बाद अब वीडियोकान वाला भाग गया हैं। अरे इस देश में आजकल सब भागने क्यों लगे हैं!!! मोदी जी एक साथ बड़ा घोटाला कर दो ताकि देश की जनता को हर दिन झटका ना लगे। देश के चौकीदार क्या कर रहे हैं।'
 
नीरव मोदी से जुड़े 12700 करोड़ के पीएनबी घोटाले के बाद से रोज नए घोटाले सामने आ रहे हैं। इन घोटालों के उजागर होने के बाद से ही पीएम मोदी विपक्ष के निशाने पर हैं।
 
रिखाब जैन ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि जिन्होंने सेटलमेंट कर लिया वो सब विदेश में है और जिन्होंने नहीं किया वो सब जेल में है। टी अनिकेत राव ने कहा कि 
ये सब मोदी जी के डर से भाग रहे हैं क्योंकि अगर पकड़ा गए तो जो लिया वो तो देना पड़ेगा ही परंतु जो पहले से है। वो भी कही भरना न पड़ जाए। कुछ समझा।
 
अतुल कुमार मिश्रा ने हार्दिक को लताड़ते हुए कहा कि तुम्हारी छटपटाहट से ही पता चल रहा है कि देश में सब कुछ अच्छा चल रहा है और देशवासियों को मोदीजी पर विश्वास है। जो भी भागेगा क़ानूनी प्रक्रिया से उसे घसीट के लाया जायेगा चाहे कोई कितना भी कोई पैतरा क्यों ना अपना ले। तुम जैसों की बात देश नहीं सुनता है। 
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मोदी सरकार की चौकीदारी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार में घोटालेबाजों का मूल मंत्र है-लूटो, भागो और उड़ जाओ। यही वजह है कि देश में वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख