GVK ग्रुप ने बताया, अडाणी को क्यों बेचा मुंबई एयरपोर्ट

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (11:14 IST)
हैदराबाद। विभिन्न कारोबार से जुड़ा जीवीके ग्रुप ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उसके ऊपर मुंबई हवाई अड्डे में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए किसी तरह का ‘बाहरी दबाव’ नहीं था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में समूह पर दबाव होने का आरोप लगाया था।
 
राहुल ने संसद में कहा था कि भारत सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर जीवीके से मुंबई हवाई अड्डा लेकर उसे अडाणी को सौंप दिया। गांधी के इस आरोप के एक दिन बाद जीवीके ने इस मामले में यह बयान दिया है।
 
जीवीके के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई हवाई अड्डे में हिस्सेदारी अडाणी को बेचने का फैसला प्रबंधन ने लिया था और इसके लिए हम पर कोई बाहरी दबाव नहीं डाला गया।
 
जीवीके ग्रुप के वाइस चेयरमैन संजय रेड्डी ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में उन परिस्थतियों को स्पष्ट किया जिनकी वजह से मुंबई हवाई अड्डे में हिस्सेदारी बेचनी पड़ी। रेड्डी ने कहा कि समूह हवाई अड्डा कारोबार के लिए धन जुटाना चाहता था। अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी ने उनसे संपर्क किया था और कहा था कि उनकी हवाई अड्डे में रुचि है और क्या जीवीके समूह उनके साथ सौदा करने का इच्छुक है।
 
अडाणी ने एक महीने में सौदा पूरा होने की बात कही। यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था। हमने जो कुछ भी किया कंपनी के हित में किया। हमें वित्तीय संस्थानों को कर्ज लौटाने थे और इसीलिए सौदा जल्द-से-जल्द पूरा करना था। चूंकि किसी और निवेशक ने रूचि नहीं दिखाई, हमने अडाणी के साथ सौदा किया।’’
 
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह को लेकर काफी ‘हंगामा’ मचा हुआ है। इस रिपोर्ट में अडाणी समूह पर लेनदेन में धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

अमृतसर के 3 गांवों में जहरीली शराब का कहर, 14 की मौत, 6 गंभीर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध जारी, हेली सेवाओं का भी हो रहा संचालन

LIVE : आज से देशभर में भाजपा की तिरंगा यात्रा, लोगों को बताएंगे ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

अमेरिका चीन ट्रेड डील के बाद बड़ा फैसला, अमेरिका पर भारत भी लगाएगा टैरिफ

नवनीत राणा को पाकिस्तानी नंबरों से मिली धमकी, न सिंदूर बचेगा, ना सिंदूर लगाने वाली

अगला लेख
More