Dharma Sangrah

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को फेंका चलती ट्रेन के सामने और फि‍र...!

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (13:21 IST)
महाराष्ट्र के खार में हैरान करने घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे युवक ने एक महिला को इसलिए चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया क्योंकि उसनें युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था। किस्‍मत से युवती की जान बच गई, यह दिल दहला देने वाली वारदात स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। रेलवे पुलिस ने आरोपी सुमेध जाधव को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शुक्रवार शाम की है, खार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर जैसे ही गाड़ी आई सुमेध जाधव ने पहले खुद ही लोकल गाड़ी के नीचे आने का नाटक किया, फिर लौटकर युवती को गाड़ी के नीचे धकेलने की कोशिश की। पास में ही खड़ी युवती की मां ने जब शोर मचाया तो लोगों का ध्यान युवक की तरफ गया। भीड़ का ध्यान अपनी तरफ पाने के बाद युवक वहां से भाग गया।

बांद्रा जीआरपी के सीनियर पीआई विलास चौगुले ने बताया कि युवती के सिर में चोट आयी है। सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों 2 साल पहले एक ही कंपनी में काम करते थे तब उनकी पहचान हुई थी। तभी से सुमेध, युवती से प्रेम करता था लेकिन उसके शराबी स्वभाव से परेशान युवती ने उससे संबंध खत्म कर दिया था। जिससे नाराज होकर युवक ने युवती की जान लेने की कोशिश की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

मध्य पूर्व संकट : हिंसक टकराव से आम नागरिकों के लिए गहराती पीड़ा, बढ़ती अनिश्चितता

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

इस्‍तीफा दो नहीं तो... प्रकाश आंबेडकर की PM Modi को सीधी धमकी, क्‍या Epstein Files से है कोई कनेक्‍शन?

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

उत्तराखंड में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों में सुनहरे भविष्य के संकेत

अगला लेख