dharma sangrah

खुशखबर, सस्ती हो सकती हैं ये चीजें, घट सकता है जीएसटी

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (09:29 IST)
नई दिल्ली। टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों जैसे सामान्य घरेलू इस्तेमाल के सामानों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें क्रियान्वयन के बाद 31 प्रतिशत से अधिक से कम होकर 18 प्रतिशत पर आ गई हैं। एक विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है।


जीएसटी की दरों के बारे में वित्त मंत्रालय के एक विश्लेषण के अनुसार वातानुकूलन और वाहनों जैसे लग्जरी सामानों पर भी दरें कम हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 99 प्रतिशत सामानों पर जीएसटी 18 प्रतिशत की दर से लगेगा।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को ही जारी इस विश्लेषण में बताया कि अब महज 31 लग्जरी एवं नुकसानदेह सामानों पर ही अधिकतम 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लग रहा है और इनमें भी एक जुलाई 2017 के बाद से कमी देखी गई है।

जीएसटी को एक जुलाई 2017 को ही लागू किया था। इसके तहत करों के पांच दायरे शून्य, पांच, बारह, अठारह और 28 प्रतिशत हैं। विश्लेषण में कहा गया है कि 27 इंच तक के टेलीविजन सेट, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, जूसर, वैक्यूम क्लीनर, गीजर, पंखे और कूलर जैसे घरेलू इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा घड़ियों पर कर की दरें कम होकर 18 प्रतिशत पर आ गई हैं जो कि जीएसटी लागू होने से पहले 31.3 प्रतिशत तक थीं।

इसी तरह मोबाइल फोन पर दरें 18-25 प्रतिशत से कम होकर 12 प्रतिशत और फर्निचरों पर 25-31 प्रतिशत से कम होकर 18 प्रतिशत पर आ गई हैं। इसी तरह लग्जरी सामानों जैसे वाहन, सीमेंट, वातानुकूलन मशीनों, डिशवाशिंग मशीनों, डिजिटल कैमरा, वीडियो गेम कंसोल्स और मॉनिटर एंव प्रोजेक्टर पर कर की दरें 31.3 प्रतिशत से कम होकर 28 प्रतिशत पर आ गई हैं।

इनके अलावा 100 रुपए से अधिक वाले सिनेमा टिकटों पर दरें 35 प्रतिशत से कम होकर 28 प्रतिशत और 5-स्टार होटलों में ठहरने पर दरें 30-50 प्रतिशत से कम होकर 28 प्रतिशत पर आ गई हैं। उल्लेखनीय है कि विभिन्न सामानों पर जीएसटी की दरों को और तार्किक बनाने के बारे में सप्ताहांत पर जीएसटी परिषद की होने वाली बैठक में विचार किए जाने का अनुमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

नवीनतम

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अगला लेख