ramcharitmanas
✕

सावधान, जीएसटी न चुकाने वालों का पता चला, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Webdunia
रविवार, 15 जुलाई 2018 (08:56 IST)
बेंगलुरू। जीएसटीएन मंत्री समूह ने राज्य सरकारों से कहा है कि वह उन कर चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे जिन्हें इन्फोसिस द्वारा तैयार डेटा विश्लेषण उपाय के जरिए चिन्हित किया गया है। 
 
बिहार के उप मुख्यमंत्री और जीएसटीएन मंत्री समूह के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने जीएसटीएन मंत्री समूह की बैठक के बाद कहा कि इन्फोसिस द्वारा बनाए गए डेटा विश्लेषण उपाय के जरिए हमने जीएसटीआर 3 बी व जीएसटीआर 1 दाखिल किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में चूककर्ताओं को पकड़ा है।
 
उन्होंने कहा, 'हमने दो रिपोर्ट तैयार की हैं जिन्हें राज्य सरकारों को दिया जाएगा ताकि वे चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।' 
 
जीएसटी के कार्यान्वयन में आ रही आईटी चुनौतियों पर निगरानी रखने व उनका समाधान सुझाने के लिए गठित इस मंत्री समूह के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी हैं। बैठक में इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव सहित अन्य शीर्ष कार्यकारी मौजूद थे। 
 
मोदी ने कहा कि कुछ राज्यों ने चूककर्ताओं के खिलाफ पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अन्य को भी आगाह किया है कि अगर दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

अगला लेख