राज्यपाल कोश्यारी ने शिवाजी महाराज को बताया पुराना आदर्श, मचा बवाल

Webdunia
रविवार, 20 नवंबर 2022 (10:30 IST)
पणजी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को 'पुराने जमाने' का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी आज के युग के नए आदर्श हैं। राज्यपाल के बयान पर बवाल मच गया। NCP, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस ने कोश्यारी पर महाराष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया।
 
शनिवार को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और NCP अध्यक्ष शरद पवार को डी.लिट की उपाधि से नवाजते हुए कोश्यारी ने महाराष्ट्र में ‘आदर्श लोगों’ की बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम पढ़ते थे, मिडिल में, हाई स्कूल में... तो हमारे टीचर हमको कहते थे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका फेवरेट लीडर कौन है? हम लोग उस समय बताते थे जिसको सुभाष चंद्र बोस अच्छे लगे, जिसको नेहरू जी अच्छे लगे, जिनको गांधी जी अच्छे लगते थे, वह उनका नाम लिया करते थे।
 
राज्यपाल ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि अगर कोई आपसे कहे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका फेवरेट आइकन कौन है? तो बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है। यहीं महाराष्ट्र में ही आपको मिल जाएंगे। शिवाजी तो पुराने युग की बात है, मैं नए युग की बात बोल रहा हूं। यहीं मिल जाएंगे, डॉ. आंबेडकर से लेकर डॉ. गडकरी तक... ये नितिन गडकरी तो आपको यहीं मिल जाएंगे।
 
पणजीकर ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'हम छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु तिवारी के बयानों की आलोचना करते हैं। छत्रपति सबसे महान वीर योद्धा थे, कायर सावरकर और नितिन गडकरी से उनकी तुलना करना मूर्खता है।'
 
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सवाल किया कि छत्रपति शिवाजी पुराने युग के आदर्श कैसे हो सकते हैं जब राज्य तथा देश आज भी उनके आदर्शों का अनुसरण करता है और करता रहेगा। राउत ने भाजपा से शिवाजी महाराज तथा महाराष्ट्र के अपमान पर अपना रुख बताने की मांग की।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख