कौनसा जादू जानते हैं गौतम अडाणी? 609 से नंबर 2 हो गए...

Webdunia
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (15:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूं तो आए दिन उद्योगपति गौतम अडाणी पर निशाना साधते रहते हैं, लेकिन मंगलवार को उन्होंने अडाणी पर जमकर चुटकी ली और उन्हें 'जादूगर' तक करार दे दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कैसे बन गए? 
 
अपनी भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पूरे देश में कारोबारी गौतम अडाणी की ही चर्चा है। उन्होंने कहा कि 2014 में अडाणी की संपत्ति 8 मिलियन डॉलर थी, लेकिन 2022 के आते उनकी संपत्ति कई गुना बढ़कर 140 मिलियन डॉलर हो गई। 
 
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अडाणी के पास ऐसा कौनसा जादू है जो कभी 609वें नंबर पर थे, वे तेजी से ऊपर चढ़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए। जिस समय राहुल अडाणी के बारे में बोल रहे थे, उस समय 'मोदी है तो मुमकिन है' जैसे नारे भी लग रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार नहीं चाहती है कि अडाणी मामले पर संसद में चर्चा हो क्योंकि वह डरी हुई है। संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। अडाणी के बढ़ते साम्राज्य को लेकर उन्होंने कहा कि अडाणी के पीछे कौन सी शक्ति है, इसका भी देश को पता लगाना चाहिए। 
 
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडाणी के नेतृत्व वाले समूह पर फर्जी लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने बाद अडाणी की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 10th Board का परिणाम घोषित, 93 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी पास

Operation sindoor के बाद पाकिस्‍तान के दोस्‍त तुर्किए और अजरबैजान के टूर कैंसल, अब यहां जा रहे भारतीय

आखिर अमेरिका किसकी ओर है? भारत का 'दोस्त' या पाकिस्तान का 'साथी'

Wether Update: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ा, राजस्थान में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

क्यों चर्चा में है पाकिस्तान का किराना हिल्स, क्या इसी तोते में बसती है पाकिस्तान की जान

अगला लेख