Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजीव कुमार बने नए चुनाव आयुक्त

हमें फॉलो करें राजीव कुमार बने नए चुनाव आयुक्त
, मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (23:45 IST)
नई दिल्ली। पूर्व नौकरशाह राजीव कुमार (Rajeev Kumar) ने मंगलवार को नए चुनाव आयुक्त ( Election Commissioner of India) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
 
उन्हें अशोक लवासा के स्थान पर चुनाव आयुक्त बनाया गया है। लवासा एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
 
झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कुमार का कार्यकाल 5 साल का होगा और वे 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। वे साल 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव के समय मुख्य चुनाव आयुक्त हो सकते हैं।
 
नियमानुसार, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की आयु में से जो भी पहले हो, उस समय तक होता है। कुमार का जन्म फरवरी, 1960 में हुआ था।
 
कुमार ने 36 से अधिक वर्षों की सेवा के दौरान केंद्र और बिहार- झारखंड राज्य कैडर में विभिन्न मंत्रालयों में काम किया।
 
वे इस साल फरवरी में केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्हें 29 अप्रैल को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसदीय समिति Facebook मुद्दे पर कल करेगी चर्चा, रविशंकर ने लिखा जुकरबर्ग को पत्र