Weather Update : भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति, मुंबई में मौसम विभाग का अलर्ट

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (08:33 IST)
नई दिल्ली। मौसम के करवट बदलते ही लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन भारी बारिश के बाद कई राज्य बाढ़ की चपेट में आ गए। असम में बाढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। 29 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्यभर में 75 राजस्व मंडलों के तहत 2 हजार 608 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जबकि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने 551 राहत शिविरों में शरण ली है।
 
इस साल असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। कछार जिला मुख्यालय सिलचर के अधिकांश हिस्से अब भी जलमग्न हैं। पूर्वोत्तर के ही अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भारी बारिश के चलते हालात खराब हैं। मणिपुर में भूस्खलन के कारण 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
 
दूसरी ओर बिहार में भी बाढ़ के हालात बन गए हैं। नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में हो रही बारिश ने सूबे में बाढ़ की हालत और चिंताजनक है। कोसी, महानंदा, गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड में लगातार 2 दिनों की वर्षा से दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया, वहीं गुजरात के आणंद, सूरत और राजकोट के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और निचले इलाकों में जलजमाव होने से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मुंबई और राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली और मुंबई में सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह जाम की स्थिति देखी गई। मुंबई में मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों, ओडिशा के उत्तरी तट, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
स्काईमेट वेदर के अनुसार शेष पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में एक या स्थानों पर हल्की बारिश का रिकॉर्ड रहा है।
अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश, लक्षद्वीप, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान के शेष हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने कहा- तनाव कम करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर, हमले का देंगे करारा जवाब

indian navy attack on pakistan : भारत का तगड़ा पलटवार, कई शहरों में धमाके, कराची पोर्ट बर्बाद, Pakistan में लॉकडाउन जैसे हालात

Vatican में नए Pope का हुआ चुनाव, रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पहले अमेरिकी पोप

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने का किया आग्रह

अगला लेख