भारत की पहली महिला फोटो पत्रकार, गूगल ने इस तरह किया याद...

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (11:33 IST)
नई दिल्ली। भारत की पहली महिला फोटो पत्रकार होमी व्याराल्ला को गूगल ने एक खूबसूरत डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। व्याराल्ला को भारत के ब्रिटिश शासन से आजाद होने की अवधि के दौरान देश के बदलाव के दौर की तस्वीरें खींचने के लिए जाना जाता है। आमतौर पर पुरुषप्रधान माने जाने वाले इस पेशे में उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
 
गूगल के डूडल में व्याराल्ला की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर बनाई गई है जिसमें वे लोगों की  भीड़ के बीच अपने कैमरे से फोटो खींचते हुए दिखाई दे रही हैं।
 
गुजरात के नवसारी की रहने वाली व्याराल्ला जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में आगे की पढ़ाई करने से पहले सेंट जेवियर कॉलेज से डिप्लोमा करने के लिए मुंबई आईं। फोटोग्राफी की दुनिया से उनकी पहचान 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में फोटोग्राफर उनके पति मानेकशॉ व्याराल्ला ने कराई। 
 
व्याराल्ला ब्रिटिश सूचना सेवा में काम करने के लिए गईं और वे अपनी साइकल से दिल्ली के एक छोर से दूसरे छोर तक घूमीं। उनका मानना था कि एक अच्छी तस्वीर की अहम बात सही समय, कंपोजिशन और कोण होता है। 
 
उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि एक ही समय पर 15 लोग एक चीज की तस्वीर खींच रहे होते हैं और सबकी अपनी शैली होती हैं लेकिन कोई एक ही होता है, जो सही क्षण और सही कोण से तस्वीर खींच पाता है।
 
फोटो पत्रकार के तौर पर उन्होंने उस क्षण की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर अमर कर दिया था, जब देश के आजाद होने के बाद 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर ध्वज फहराया गया। उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री के अंतिम संस्कार के क्षणों को भी अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने महारानी एलिजाबेथ और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर की भारत की यात्रा की यादगार तस्वीरें भी खींचीं।
 
व्याराल्ला को वर्ष 2011 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया। उनका वर्ष 2012 में गुजरात के वडोदरा में 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More