भारतीय सेना का पलटवार, तबाह किए पाकिस्तानी ठिकाने

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (17:33 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कमलकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिससे एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमापार पाकिस्तान के ठिकाने तबाह कर दिए। 
 
अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि घायल नागरिक को अस्पताल भेजा गया है। 
 
ALSO READ: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अधिकारियों ने कहा कि उरी के कमलकोट सेक्टर के अलावा दो अन्य स्थानों से भी संघर्ष विराम के उल्लंघन की सूचना है। इन स्थानों में बांदीपोरा जिले के गुरेज़ सेक्टर में इज़मर्ग और कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर शामिल हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान अब तक 2000 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। 
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया। केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ के लिए मदद की जा रही थी।
 
ALSO READ: पाकिस्तान की नापाक चाल : इमरान खान ने गिलगित-बाल्टिस्तान को अस्थायी प्रांत का दर्जा दिया, भारत ने कहा- खाली करो POK
श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर शुक्रवार को हमारे सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के प्रयास के साथ ही पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन शुरू किया।
 
कर्नल कालिया ने कहा कि उन्होंने मोर्टार और अन्य हथियारों से गोले दागे। इसका उचित जवाब दिया गया। एक सप्ताह के भीतर यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश थी। इससे पहले 7- 8 नवंबर की मध्यरात्रि माछिल सेक्टर में घुसपैठ का असफल प्रयास किया गया था जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे।
ALSO READ: पाकिस्तान ने 1,210 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की, मुंबई हमले में संलिप्त दहशतगर्दों के नाम भी शामिल
उस अभियान में सेना के एक कैप्टन और बीएसएफ के एक जवान सहित तीन सैनिक शहीद हो गए थे। प्रवक्ता ने कहा कि भारत की सेना पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के सभी प्रयासों को नाकाम बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More