देश की पहली महिला डॉक्टर जोशी पर डूडल

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2018 (19:51 IST)
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी पर डूडल बनाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है। आनंदी जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के यमुना में हुआ था। 9 साल की उम्र में ही उनका विवाह गोपालराव जोशी से हुआ था।


मात्र 14 साल की उम्र में इलाज के अभाव में अपने 10 दिन के बच्चे की मौत के बाद उन्होंने डॉक्टर बनने की ठानी थी और 21 साल की उम्र में वर्ष 1886 में अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित वीमंस मेडिकल कॉलेज ऑफ पेनसिल्वेनिया (अब ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन) से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की लेकिन अगले ही साल तपेदिक से उनकी मौत हो गई।

जब उन्होंने अपनी डिग्री पूरी की तो ब्रिटेन की तत्कालीन महारानी विक्टोरिया ने उन्हें बधाई संदेश भेजा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद 1886 में आनंदी जोशी भारत लौट आईं। उन्हें कोल्हापुर के स्थानीय एलबर्ट एडवर्ड अस्पताल के महिला वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया। आनंदी जोशी के पति ने, जो उम्र में उनसे कई साल बड़े थे, पत्नी की आरंभिक शिक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा उन्हें लिखना और पढ़ना सिखाया।

अमेरिका जाने से पहले वे कुछ समय कोलकाता में भी रही थीं। गूगल के लिए बेंगलुरु की कश्मीरा सरोदा ने डूडल बनाया है। इसमें आनंदी जोशी डिग्री लेती हुई दिख रही हैं और उनकी हरे रंग की साड़ी लहरा रही है। शुक्र ग्रह पर एक खाई का नामकरण भी उनके नाम पर किया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, पाकिस्तानी जेल में पूर्व PM इमरान खान के साथ मेजर ने किया कुकर्म!

भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण

NEET Test: एनएमसी ने 14 छात्रों का प्रवेश किया रद्द, 26 को निलंबित करने का आदेश

भारत से युद्ध की आशंका पर क्या कह रहे पाकिस्तानी युवा

अब नाभि नाथ बने पंडित प्रदीप मिश्र, लड़कियों की नाभि के बारे जो कहा, उससे मच गया हंगामा

अगला लेख
More