26 फरवरी को NH पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, 14 को दिल्ली में महापंचायत

किसानों ने मृत किेसान शुभकरण के परिजनों के लिए मांगा एक करोड़ का मुआवजा

Webdunia
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (17:11 IST)
Farmers tractor march on 26th February: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की 2 दिनों की शांति के बीच संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में गुरुवार को फैसला लिया गया कि किसान 26 फरवरी को नेशनल हाईवे (NH) पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। जबकि, 14 मार्च को किसानों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत का ऐलान किया है। 
 
मोर्चे के नेताओं ने बैठक के बाद कहा कि आंदोलन के दौरान मारे गए युवा किसान शुभकरण सिंह के परिजनों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों ने फैसला लिया है कि शुक्रवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‍टर के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला भी जलाया जाएगा। 
 
ALSO READ: क्या किसान आंदोलन में अलग-थलग पड़ गए हैं राकेश टिकैत?
 
हाईवे पर एक साइड होगा प्रदर्शन : ‍किसान नेताओं ने कहा कि 26 फरवरी को दिल्ली जाने वाले हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा। हाईवे के एक साइड प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी ओर, किसानों ने मुस्तफाबाद में रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बूढ़े, बच्चे और महिलाएं भी रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए नजर आए। शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चार दौर की बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More