Hanuman Chalisa

आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर फेसबुक ने संसदीय समिति के समक्ष मांगी माफी

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2019 (23:20 IST)
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत की आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद को लेकर अपनी कंपनी के कर्मचारियों की आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए संसद की एक समिति के समक्ष बुधवार को माफी मांगी। इस दौरान उन्हें संसदीय समिति के कठिन सवालों का सामना करना पड़ा।
 
इस दौरान समिति के कुछ सदस्यों ने जोर दिया कि मामले में फेसबुक को स्पष्ट रूप से लिखित जवाब देना चाहिए।
 
फेसबुक के उपाध्यक्ष जोएल कपलान बुधवार को यहां सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए और आतंकवाद विशेष रूप से पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर अपनी कंपनी के कर्मचारियों की कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। इस समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि समिति के कुछ सदस्य इस बात से सहमत नहीं हैं कि फेसबुक और इसके कर्मचारी तटस्थ रहकर व्यवहार कर रहे हैं।
 
समिति ने फेसबुक से लिखित प्रश्नों के एक सेट का जवाब लिखित में ही देने के लिए कहा है। 31 सदस्यीय इस समिति में भाजपा नेता एलके आडवाणी, विनय सहस्त्रबुद्धे और परेश रावल के अलावा तृणमूल नेता प्रसून बनर्जी, कांग्रेस नेता राज बब्बर और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पी. करुणाकरण भी शामिल हैं।
 
संसदीय समिति ने 25 फरवरी को टि्वटर पब्लिक पॉलिसी के प्रमुख कोलिन क्रोवेल से भी पूछताछ की थी।  
सूत्रों के अनुसार समिति ने फेसबुक से चुनावों के दौरान अपने प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग होने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और चुनाव आयोग की मदद करने के लिए कहा है।
 
सूचना के अनुसार कंपनी ने समिति के समक्ष प्रतिबद्धता जताई है कि विज्ञापन के लिए भुगतान करने वालों की पहचान और स्थान उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशेष वेब पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
 
इस दौरान समिति के कुछ सदस्यों को यह एहसास हुआ कि फेसबुक अभी भी पारदर्शी होने को लेकर इच्छुक नहीं है।
 
ठाकुर समेत कुछ अन्य सदस्यों ने फेसबुक के अधिकारी से उनकी कंपनी के कर्मचारियों के कुछ असंवेदनशील और आपत्तिजनक टिप्प्णी करने को लेकर सवाल किए।
 
ठाकुर ने कहा कि फेसबुक के अधिकारी ने उन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने की कोशिश की जिन्हें हमने उठाए थे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देने के लिए समिति का धन्यवाद भी किया।
 
कपलान ने भारत में होने वाले चुनावों को लेकर की जा रही अपनी तैयारी को भारतीय अधिकारियों के साथ साझा करने का अवसर देने के लिए संसदीय समिति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या ​राम मंदिर में नई समस्या! 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक...मंत्रियों के बच्चे पढ़ रहे विदेश में! भारत में पेपर लीक का कोहराम, सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा!

अमेरिकी नागरिकता के पक्ष में फैसले से क्यों खुश हैं भारतीय

दतिया से टिकट कटने के बाद छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, कहा पार्टी फोरम पर रखूंगा बात, समर्थकों से भी की अपील

अगला लेख