Publish Date: Fri, 31 Jan 2020 (08:53 IST)
Updated Date: Fri, 31 Jan 2020 (09:58 IST)
जम्मू। ट्रक में जा रहे 3 से 4 आंतकियों ने शुक्रवार की सुबह जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर नगरोटा इलाके में टोल प्लाजा पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए, एक पुलिस कर्मी के घायल होने की खबर।
बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 5 बजे की है, जब टोल प्लाजा पर पुलिस की टीम ने चेकिंग के मकसद से ट्रक को रोका। इसके बाद आतंकियों ने अचानक पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और अन्य पास के जंगल में भाग गए। अन्य आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा तलाश अभियान चलाया गया।
जम्मू कश्मीर के आई मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू श्रीनगर हाईवे पर स्थित उधमपुर के जंगलों में छिपे 3 आतंकियों को मार गिराया गया है।