sawan somwar

ई-वीजा पर सरकार देने जा रही है यह बड़ा तोहफा

Webdunia
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (10:57 IST)
नई दिल्ली। नीति आयोग ने प्रस्ताव दिया है कि ई-वीज़ा की वैधता बढ़ाकर 10 साल की जाए और देश में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ई मेडिकल वीजा पर आने वाले पर्यटकों की वार्षिक संख्या में वृद्धि की जानी चाहिए।


ई कॉन्फ्रेंस वीज़ा को छोड़कर ई वीज़ा की अवधि भारत में प्रवेश करने की तिथि से 60 दिन होती है। ई कॉन्फ्रेंस वीज़ा की वैधता 30 दिनों की होती है। ई-पर्यटक वीज़ा और ई बिजनेस वीज़ा पर दोहरे प्रवेश की अनुमति है। ई-मेडिकल वीज़ा और ई मेडिकल अटेंडेंट वीज़ा पर तीन दफा प्रवेश की अनुमति है। केवल कॉन्फ्रेंस वीजा पर एक दफा प्रवेश की अनुमति है।

जनवरी से दिसंबर के बीच एक कैलेंडर वर्ष में ई-वीज़ा का लाभ तीन दफा लिया जा सकता है। नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट ‘द स्ट्रेटजी फॉर न्यू इंडिया@75’ में कहा है कि ई-वीज़ा की सुविधा आरंभ करने के बाद भी पर्यटक वीज़ा आवेदन करने की प्रकिया को बोझिल समझते हैं।

रिपोर्ट में बताया कि विदेशों में हमारे वाणिज्य दूतावास के जरिए सूचना अभियान शुरू करके वैश्विक स्तर पर ई-वीज़ा के बारे में जागरूकता लाई जाए। ई-वीज़ा व्यवस्था को लेकर बैठकों, प्रोत्साहन, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों से पर्यटकों को आकर्षित करना जरूरी है।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ई-वीज़ा की वैधता अवधि 10 साल बढ़ाई जानी चाहिए। इसमें यह भी सुझाव दिया गया कि ई मेडिकल वीज़ा के तहत वार्षिक यात्राओं की संख्या में वृद्धि की जाए। वर्तमान में ई मेडिकल वीज़ा धारकों को अपने एक साल की वीज़ा अवधि के दौरान तीन दफा प्रवेश की अनुमति है।

रिपोर्ट में कहा गया कि मरीज के लिए यह काफी नहीं है। इस साल ई-वीज़ा पर पहले दस महीनों में 18.78 लाख विदेशी भारत की यात्रा पर आए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

6 दिन तक मृत बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

15 अगस्त 2026: स्कूल या कॉलेज में भाषण देना है? चुनें ये 5 दमदार टॉपिक्स

अगला लेख