ganesh chaturthi

चीन और पाकिस्तान ने दी मिठाई, ट्रंप ने मनाई बेटी इवांका के साथ दिवाली

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (07:06 IST)
नई दिल्ली। गुरुवार को भारत सहित पूरी दुनिया ने दिवाली मनाई। एक ओर जहां वाघा बार्डर पर पाकिस्तान ने मिठाइयां देते हुए हैप्पी दिवाली कहां वहीं चीन ने नाथू ला पोस्ट पर भारतीय सैनिकों को मिठाईयां देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने पहले पिता के साथ व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई और उसके बाद उन्होंने टि्वटर के जरिए दिवाली की बधाई दी।
 
इवांका ट्रंप ने ट्वीट के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि वह अगले महीने वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जेईएस 2017) में हिस्सा लेने के लिए भारत जाने को लेकर आशान्वित हैं। बधाई देते हुए इवांका ने लिखा है, ‘पूरी दुनिया के सभी हिन्दुओं, सिखों और जैनों को दिवाली की शुभकामनाएं। सभी को साल मुबारक। जीईएस 2017 के संबंध में भारत की यात्रा को लेकर आशान्वित हूं।’ बता दें, इवांका ने पिछले साल एक मंदिर में दिवाली मनाई थी।
 
 
भारत सहित अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, श्रीलंका, जर्मन आदि दुनिया के अन्य देशों में ने भी जमकर दिवाली मनाई और भारतीय समुदाय को अपनी शुभकामना संदेश भेजे।
 
पाकिस्तान और चीन की सेना ने द्वारा मिठाइयां देने के बाद बदले में भारतीय सेना ने भी अपने पड़ोसियों को त्योहार की मिठाई दी। एक तरफ नाथु ला दर्रे पर जहां आईटीबीपी और चीनी सेना के बीच आपस में मिठाई बांटी गई वहीं वाघा बॉर्डर पर बीएसफ ने पाकिस्तान के साथ त्योहार का प्यार साझा किया। इसके अलावा अखौरा सीमा पर भी बीएसएफ और बांग्लादेश के जवानों के बीच आपस में मिठाई बांटी गई।
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने अपने देश के हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा करने को प्रतिबद्ध है।
 
ब्रिटेन की पीएम टरीजा मे ने दिवाली के मौके पर ब्रिटिश समाज में योगदान के लिए भारतीयों का आभार जताया और उन्हें ब्रिटेन की महानता का जीता-जागता उदाहरण बताया। 
 
इसी तरह अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कई अन्य सांसदों ने भारतीय-अमेरिकियों और पूरे विश्व में रोशनी के इस त्योहार को मनाने वाले लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। पेंस ने एक ट्वीट कर कहा, दोस्तों और परिवार के साथ दिवाली मनाने वालों को शुभकामनाएं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, हम सभी शांति, समृद्धि और अंधकार पर प्रकाश की जीत के लिए प्रयास करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख