Hanuman Chalisa

देवेंद्र फडणवीस बोले गुजरात पाकिस्तान नहीं है, आखिर ऐसा क्‍यों दिया बयान...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 7 मार्च 2024 (07:00 IST)
Devendra Fadnavis' statement regarding Maharashtra projects​ : महाराष्ट्र से कुछ परियोजनाओं के गुजरात में स्थानांतरित होने को लेकर जारी आलोचनाओं के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी राज्य (गुजरात) पाकिस्तान नहीं है और यह स्वभाविक ही है कि कुछ परियोजनाएं अन्य राज्यों में जाएंगी। 
ALSO READ: Maharashtra Politics : शरद पवार ने भतीजे अजित और CM शिंदे को लंच पर बुलाया, पत्र से गर्माई महाराष्ट्र की सियासत
यहां ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ में अपने संबोधन में फडणवीस ने कहा, हम प्रतिस्पर्धी संघवाद’ के दौर में हैं तथा निवेश के लिए होड़ लगाने वाले राज्यों की संख्या पूर्व के महज दो-तीन से बढ़कर अब 10 हो गई है जो एक स्वागतयोग्य घटनाक्रम है। उन्होंने कहा, (यदि) एक कंपनी गुजरात, कर्नाटक या दिल्ली जा रही है, यह पाकिस्तान नहीं है। यह हमारा ही देश है।
 
विपक्ष ने निवेश परियोजनाएं गुजरात में चले जाने पर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की : फडणवीस ने साथ ही यह भी कहा कि महाराष्ट्र वाकई चाहता है कि सभी इस राज्य में आएं और वह कारोबार सुगमता और कारोबार की लागत दोनों ही विषयों पर काम कर रहा है।

विपक्ष ने सेमीकंडक्टर जैसी विशाल निवेश परियोजनाएं गुजरात में चले जाने पर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र ने आर्थिक सफलता हासिल करने के लिए टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में एक समिति बनाई है।
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में शिवसेना MLA और मंत्री के बीच जमकर हुई बहस, विपक्ष ने घटना को बताया गंभीर
उन्होंने राज्य सकल घरेलू उत्पाद के 2030 तक एक हजार अरब डॉलर तक पहुंच जाने का विश्वास व्यक्त किया। आगामी लोकसभा चुनाव के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल को राज्य में 48 में 42 सीट जीतने का विश्वास है और यह 45 तक जा सकती हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल का हमला

US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी

बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के 'धाकड़' धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कहां चल रहा है इलाज?

‘बच्चा बाबू’ को याद कर भावुक हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख