Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में कांग्रेस को फिर लगा झटका, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

हमें फॉलो करें Congress

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

अहमदाबाद , बुधवार, 6 मार्च 2024 (22:43 IST)
Another Congress MLA resigns from Gujarat Assembly : कांग्रेस विधायक अरविंद लदानी ने बुधवार को गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अब वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। गत 3 महीने में वह कांग्रेस के चौथे विधायक हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। लदानी ने विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को उनके गांधीनगर स्थित आधिकारिक आवास पर सौंपा।
ALSO READ: क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष
जूनागढ़ जिले के मनवदर से पहली बार विधायक चुने गए लदानी ने विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को उनके गांधीनगर स्थित आधिकारिक आवास पर सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के मुताबिक चौधरी ने लदानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लदानी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जवाहर चावडा को 2022 के विधानसभा चुनाव में 3,400 मतों से हराया था।
 
अरविंद लदानी से पहले कांग्रेस के 3 ने भी इस्तीफा दिया था : लदानी ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगे। लदानी से पहले कांग्रेस के तीन विधायकों चिराग पटेल, सीजे चावडा और वरिष्ठ नेता अर्जुन मोधवाडिया ने भी विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। अरविंद लदानी के इस्तीफे से 182 सदस्‍यीय गुजरात विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या घटकर 13 रह गई है।

उपचुनाव भी लड़ने के लिए तैयार हूं : लदानी ने कहा, अगर सत्तारूढ़ पार्टी चाहेगी तो उसकी ओर से बहुत जल्द माणावदर से उप चुनाव लड़ेंगे। लदानी ने कहा, मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की राय थी कि क्षेत्र के विकास के लिए सत्तारूढ़ दल के साथ रहना जरूरी है। मेरा यह भी मानना है कि अगर आप सरकार का हिस्सा हैं तो इससे फर्क पड़ता है। अगर पार्टी मुझे टिकट देती है तो मैं उपचुनाव भी लड़ने के लिए तैयार हूं।
उन्होंने कहा, मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी को ऐसे समय में नेताओं और विधायकों के इस्तीफे का सामना करना पड़ रहा है जब राहुल गांधी बृहस्पतिवार को अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के साथ राज्य में प्रवेश करने वाले हैं। वह 10 मार्च तक गुजरात में रहेंगे। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष