'देवभूमि' उत्तराखंड में इससे पहले भी दिख चुका है तबाही का मंजर, जानें कब-कब आईं प्राकृतिक आपदाएं

Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (18:44 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड में पिछले 3 दशक में आईं प्राकृतिक आपदाएं इस प्रकार हैं-

वर्ष 1991 उत्तरकाशी भूकंप : अविभाजित उत्तरप्रदेश में अक्टूबर 1991 में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इस आपदा में कम से कम 768 लोगों की मौत हुई और हजारों घर तबाह हो गए।
 
वर्ष 1998 माल्पा भूस्खलन : पिथौरागढ़ जिले का छोटा-सा गांव माल्पा भूस्खलन के चलते बर्बाद हुआ। इस हादसे में 55 कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओं समेत करीब 255 लोगों की मौत हुई। भूस्खलन से गिरे मलबे के चलते शारदा नदी बाधित हो गई थी।
 
वर्ष 1999 चमोली भूकंप : चमोली जिले में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप ने 100 से अधिक लोगों की जान ले ली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग में भारी नुकसान हुआ था। भूकंप के चलते सड़कों एवं जमीन में दरारें आ गई थीं।
 
वर्ष 2013 उत्तर भारत बाढ़ : जून में 1 ही दिन में बादल फटने की कई घटनाओं के चलते भारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई थीं।
 

राज्य सरकार के आकलन के मुताबिक माना जाता है कि 5,700 से अधिक लोग इस आपदा में जान गंवा बैठे थे। सड़कों एवं पुलों के ध्वस्त हो जाने के कारण चारधाम को जाने वाली घाटियों में 3 लाख से अधिक लोग फंस गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम लागू, ट्रंप ने की मध्यस्थता

भारत पाक तनाव के बीच अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर रखें ये जरूरी सामन, इमर्जेन्सी में आएंगे काम

पाकिस्तान का दावा, भारत ने मिसाइल और ड्रोन से 3 एयरबेस को निशाना बनाया

क्या बॉर्डर पर जाएंगे MS Dhoni? टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक के कई ड्रोन नष्ट, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

अगला लेख
More