Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में गहराया जल संकट, 280 ब्लॉक में कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन

हमें फॉलो करें congress protest in delhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 15 जून 2024 (13:09 IST)
delhi water crisis : कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजधानी के 280 ब्लॉक में सुबह 10 बजे शुरू हुआ। ALSO READ: दिल्ली में जल संकट, मुनक नहर पर पुलिस की गश्त, टैंकर माफिया पर शिकंजा
 
सिर पर मटके और हाथ में कांग्रेस के झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में, उन्होंने मटकों को जमीन पर पटककर फोड़ दिया।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राजधानी में गहराए जल सकंट के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार ने शहर में पानी की कमी को दूर करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं, जिसके कारण लोगों को पानी के टैंकरों के पीछे भागना पड़ रहा है।

इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली जल बोर्ड और शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इससे पहले आतिशी ने शुक्रवार को कहा था कि यमुना नदी में कम पानी छोड़े जाने से दिल्ली में लगातार पानी की कमी हो रही है। आप सरकार ने भाजपा शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है।
 
आतिशी ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि छह जून को पानी की मात्रा 1002 एमजीडी थी, जो अगले दिन यानी सात जून को 993 एमजीडी और आठ जून को 990, नौ जून को 978 एमजीडी, 10 जून को 958 एमजीडी, 11 जून को 919, 12 जून को 951 और 13 जून को 939 एमजीडी रह गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Air Force Chief चौधरी बोले, आधुनिक युग का युद्ध सिर्फ लड़ाई के मैदान तक सीमित नहीं