Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कुमार आनंद की गई विधायकी, केजरीवाल सरकार में रहे थे मंत्री

हमें फॉलो करें राज कुमार आनंद की गई विधायकी, केजरीवाल सरकार में रहे थे मंत्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 15 जून 2024 (01:45 IST)
Raj Kumar Anand disqualified from membership of Delhi Assembly : दिल्ली के पूर्व समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद को दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। आनंद अप्रैल में आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हो गए थे।
अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आनंद अप्रैल में आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हो गए थे। गोयल ने कहा, उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए 10 जून की तारीख दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
 
इसी नोटिस में उन्हें 11 जून को उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। उन्हें 14 जून को उपस्थित होने का एक और मौका दिया गया था, लेकिन वे नहीं आए। दिल्ली विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
आनंद को की गई कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। वे 2020 के चुनाव में पटेल नगर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। आनंद ने पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों में भ्रष्टाचार और दलित नेताओं और स्वयंसेवियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NEET मामले में CBI जांच की मांग, SC ने केंद्र और NTA से मांगा जवाब