दिल्ली हवाई अड्डे पर 66 लाख कीमत का सोना पकड़ा

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (22:06 IST)
नई दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोने की तस्करी के आरोप में एक शख्स को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। व्यक्ति 66 लाख रुपए से अधिक की कीमत का सोना कथित रूप से देश में तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।
 
गुरुवार को हांगकांग से लौटे आरोपी को रोककर पूछताछ की गई। सीमा शुल्क विभाग ने बयान में कहा कि व्यक्ति और उसके सामान की गहन तलाशी के बाद 1-1 किलोग्राम की 2 सोने की छड़ें बरामद की गईं। इसके अनुसार यात्री ने यह सोना अपने जूतों के अंदर छिपाकर रखा था।
 
बयान के अनुसार आरोपी यहां का एक कारोबारी है जिसकी उम्र 38 साल है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और 66.02 लाख रुपए के सोने को जब्त कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

फिल्म इमरजेंसी के लिए कंगना रनौत को नोटिस जारी, सिखों की छवि खराब करने का है मामला

राहुल गांधी को धमकी देना पड़ा महंगा, बिट्टू और अन्य 3 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

वन नेशन वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, संसद के शीतकालीन सत्र में आएगा बिल

दिव्यांग युवक को कमरे में बंद कर पिटबुल से कटवाया, हालत गंभीर

Su-30MKI : अब भारत में बनेंगे रूसी युद्धक विमान सुखोई

अगला लेख
More