Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना हुआ सस्‍ता, चांदी भी लुढ़की

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए फिसलकर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 435 रुपए की तेज गिरावट के साथ 37,880 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 0.95 डॉलर की तेजी के साथ 1,250.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.00 डॉलर की बढ़त में 1,253.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मद्देनजर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 14.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा नेता का दावा, कांग्रेस के विजय जुलूस में लगते हैं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे